ब्रिटेन में 50 से अधिक समुदायों के चीनी मूल के लोग स्थानीय समयनुसार करीब 2 बजे मध्य लंदन में स्थित चाइनाटाउन में एकत्र हुए।
इन लोगों ने ‘अवैध नाजायज अमान्य मध्यस्थता’, ‘मध्यस्थता को मनाही’, ‘हमारी समुद्री सीमा की रक्षा करो’ और ‘अधिक अमेरिकी हस्तक्षेप नहीं’ जैसे नारों वाले पोस्टरों को हाथों में लेकर शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों रीगेंट स्ट्रीट से अमेरिका और फिलीपींस के दूतावासों तक मार्च किया।
गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर मुद्दे को लेकर फिलीपींस ने हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण में मुकदमा दायर किया था, जिसके फैसले में मंगलवार को दक्षिण चीन सागर पर चीन के ऐतिहासिक अधिकार की बात को खारिज कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath