चीनी शहर में आएगी दुनिया की विशाल रबड़ बतख

बीजिंग, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। दुनिया भर में मशहूर 18 मीटर लंबी रबड़ की बतख चीन के कुनमिंग शहर में दस्तक देने जा रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डच कलाकार फ्लोरटिजन हॉफमैन के दिमाग की उपज, एक विशालकाय हवा वाली रबड़ की बतख शुक्रवार को कुनमिंग पहुंचेगी और दो मार्च, 2018 तक डियन वेटलैंड पार्क में प्रदर्शित की जाएगी।

प्रदर्शनी के आयोजनकर्ता और न्यूज एमओ कल्चर कम्युनिकेशन के महाप्रबंधक ली जियांगबिन ने कहा, “बतख की कोई सीमा नहीं होती और वह एक जगह को दूसरी जगह से जोड़ती है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटकों के बीच बच्चों वाली मासूमियत वापस लाना है।”

रबड़ की बतख 2007 के बाद से दुनिया भर की यात्रा पर है और इसे बीजिंग और शंघाई जैसे कई चीनी शहरों में प्रदर्शित किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493