लॉस एंजेलिस, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री कैट डेनिंग्स का कहना है कि परिवार की वजह से उनका चीनी संस्कृति से गहरा जुड़ाव है।
लॉस एंजेलिस, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री कैट डेनिंग्स का कहना है कि परिवार की वजह से उनका चीनी संस्कृति से गहरा जुड़ाव है।
अभिनेत्री ने अपने चीनी परिवार के बारे में तब बात की, जब उन्हें पता चला कि उनका शो ‘2 ब्रोक गर्ल्स’ चीन में काफी पसंद किया गया। भारत में इसका प्रसारण कॉमेडी सेंट्रल पर हुआ था।
चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कैट ने कहा, “मेरे दादा ने एक चीनी महिला से दूसरी शादी की, तो मेरा एक बड़ा चीनी परिवार है। मेरे दो अंकल हैं, जो लगभग मेरी उम्र के हैं, जो चीनी हैं, जो वास्तव में यहूदी-चीनी हैं।”
उन्होंने कहा, “तो, चीनी संस्कृति से मेरा गहरा जुड़ाव है, क्योंकि यह मेरा परिवार है, दिलचस्प रूप से इतना काफी है। यह शानदार है।”
dharmpath.com dharmpath