भारत में मई में रिलीज होगी ‘बुक क्लब’

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री जेन फोंडा की फिल्म ‘बुक क्लब’ भारत में 18 मई को रिलीज हो रही है।

आईएनएस को दिए एक बयान में कहा गया है कि भारत में इस फिल्म को पीवीआर पिक्चर्स लेकर आ रहा है।

फिल्म में डायन कीटन (डायन), फोंडा (विवियन), कैंडिस बर्गेन (शैरोन) और मैरी स्टीनबर्गन (कैरोल) जीवन में सफल उम्रदराज महिलाओं की भूमिका में है, जो उम्र के इस पड़ाव पर फिर से डेटिंग करती हैं।

इस फिल्म से बिल होल्डरमैन निर्देशन में आगाज कर रहे हैं, जिन्होंने एरिन सिम्स के साथ पटकथा भी लिखी है।

इसमें रिचर्ड ड्रेफस, डॉन जॉनसन, क्रेग टी. नेल्सन, एड बेगले जूनियर और वालेस शॉन जैसे कलाकार भी हैं।

‘हॉलीवुडर्पिोटर डॉट कॉम’ के मुताबिक, चारों उम्रदराज महिलाएं जीवन के इस पड़ाव पर सेक्स का आनंद लेती हैं, लेकिन साथ ही उन्हें अपनी दोस्ती भी बनाए रखनी होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493