चीनी सुपर लीग ने रिकॉर्ड राशि में टीवी अधिकार बेचे

बीजिंग, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की शीर्ष फुटबॉल लीग चीनी सुपर लीग ने अगले पांच वर्षो (2016-2020) के लिए अपने प्रसारण के टेलीविजन अधिकार आठ अरब युआन (लगभग 1.25 अरब डॉलर) की रिकॉर्ड धनराशि में बेच दिए हैं।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में खेल कार्यक्रमों की प्रसारणकर्ता कंपनी तियाओ डोंगली ने पिछले महीने बोली प्रक्रिया जीतने के बाद बुधवार को चीनी सुपर लीग (सीएसएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

चीनी फुटबॉल संघ (सीएफए) के उपाध्यक्ष झांग जियान ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक दिन है। इससे सीएसएल को एक विश्वस्तरीय लीग बनाने के हमारे आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला है।”

लीग के 2015 सत्र के टेलीविजन अधिकार सिर्फ छह करोड़ युआन में ही बिके थे।

चीन की पेशेवर लीग के साथ साझेदारी में तियाओ डोंगली ने 3,500 से अधिक मैचों के लिए सार्वजनिक टेलीविजन सिग्नल के निर्माण में मदद की है।

कंपनी के प्रबंधक जाओ जून के मुताबिक, “हमें सीएसएल के लिए सभी मीडिया अधिकार मिल गए हैं। सिर्फ इसलिए नहीं कि हमने इसके लिए अधिक बोली लगाई है, बल्कि इसलिए कि हम चीनी फुटबॉल संघ को एक लंबी अवधि से सहयोग दे रहे हैं, जिस वजह से हमें इस क्षेत्र में अच्छा-खास अनुभव हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493