Wednesday , 15 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » सेंसेक्स में 202 अंकों की गिरावट (लीड-1)

सेंसेक्स में 202 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 201.62 अंकों यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,838.14 पर और निफ्टी 59.45 अंकों यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,111.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.94 अंकों की तेजी के साथ 27,083.70 पर खुला और 201.62 अंकों यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,838.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,099.11 के ऊपरी और 26,794.10 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.25 अंकों की तेजी के साथ 8,175.45 पर खुला और 59.45 अंकों यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,111.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी 8,179.60 के ऊपरी और 8,098.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 48.07 अंकों की गिरावट के साथ 10,988.80 पर और स्मॉलकैप 48.64 अंकों की गिरावट के साथ 11,403.93 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में गिरावट रही, जिसमें बिजली (1.11 प्रतिशत), बैंकिग (1.10 प्रतिशत), पूंजीगत माल (1.09 प्रतिशत) की सर्वाधिक गिरावट दर्ज हुई।

बीएसई के एकमात्र वाहन क्षेत्र में 0.04 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई।

सेंसेक्स में 202 अंकों की गिरावट (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 201.62 अंकों यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,83 मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 201.62 अंकों यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,83 Rating:
scroll to top