मेड्रिड, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। बार्सिलोना क्लब ने अपने स्टार डिफेंडर जेवियर मास्चेरानो की चीनी सुपर लीग (सीएसएल) क्लब से जुड़ने की पुष्टि कर दी है।
जेवियर अगले साल जनवरी ट्रांसफर विंडो के जरिए सीएसएल क्लब में शामिल होंगे।
‘मार्का’ की रिपोर्टों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच इस मामले में सौदा हो गया है और इसके तहत एक करोड़ यूरो (1.183 करोड़ डॉलर) में अर्जेटीना के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जेवियर सीएसएस क्लब में शामिल होंगे।
अर्जेटीना के 33 वर्षीय खिलाड़ी ने 2010 के बाद से बार्सिलोना के लिए 202 मैच खेले हैं।
जेवियर ने इस दौरान बार्सिलोना क्लब को चार बार स्पेनिश लीग और दो बार चैम्पियंस लीग खिताब जीतने में मदद दी है।
dharmpath.com dharmpath