बीजिंग, 23 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के एक टेलीविजन चैनल ने अपने वार्षिक महोत्सव के लिए बंदर की आकृति का मैस्कॉट जारी किया है। इस मैस्कॉट की चीन के सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। जैसे ही यह आकृति गुरुवार को जारी की गई सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस 3डी एनिमेशन आकृति ने मूल बंदर की छवि को कुरूप बना दिया है।

चीन की राशि चक्र में प्रत्येक साल को किसी जानवर की आकृति से प्रदर्शित किया जाता है। 12 सालों के इस चक्र में यह 9वां साल बंदर की आकृति वाला है। इसलिए एक टेलीविजन चैनल ने एक शो के लिए इस 3डी बंदर की आकृति को जारी किया है।
इस मैस्कॉट का नाम ‘कैंगकैंग’ रखा गया है। इसके 3डी बंदर के हाथ बढ़े हुए हैं, इसकी दायां गाल, हाथ, पैर और पूंछ का ऊपरी भाग हरे रंग का है वही बायां गाल, हाथ, पैर और पूंछ का सिरा पीले रंग का है। इसके चेहरे का केंद्रीय भाग और शरीर लाल रंग का है।
कई वेब उपयोगकर्ता इस नए मैस्कॉट से नाखुश हैं। इस मैस्कॉट को प्रसिद्ध चीनी कलाकार हान मीलिन साल 2008 में ओलंपिक गेम्स के मौके पर सामने लाए थे।
इस आलोचना को लेकर उन्होंने कहा है कि वह केवल इस आकृति के सिर के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें इसके अंतिम संस्करण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
dharmpath.com dharmpath