चरकापत्थर के थाना प्रभारी शंकर दयाल प्रभाकर ने शनिवार को बताया कि देर रात 15-20 की संख्या में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सली असरखो गांव में धावा बोल दिया और गांव में स्थापित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एक मोबाइल फोन टावर में आग लगा दी।
इस दौरान नक्सलियों ने टावर की देखभाल के लिए मौजूद एक व्यक्ति को डरा-धमका कर भगा दिया।
प्रभाकर ने बताया कि इस घटना से मोबाइल फोन टावर का सोलर प्लेट एवं अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath