मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “दोनों ओर से बीआईटी पर वार्ता पर आगे बढ़ाने की पुरजोर कोशिश की जाएगी, ताकि दोनों पक्षों के लिए लाभदायक उच्च मानक के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।”
चीन के शानदोंग प्रांत के किंगदाओ शहर में आठ दिन तक चली वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक साल 2008 से चली आ रही बीआईटी वार्ता के 22वें दौर की बैठक थी।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले माह इस बात पर सहमति जताई थी कि उच्च मानक बीआईटी वार्ता शीर्ष आर्थिक प्राथमिकता है। दोनों नेताओं के बीच यह सहमति पिछले माह शी के अमेरिका के राजकीय दौरे के दौरान बनी थी।
दोंनो देशों ने एक बयान में कहा कि वे संधि वार्ता को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने के लिए बातचीत और इस दिशा में काम तेज करेंगे।
बीआईटी का उद्देश्य विश्व की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में बाजार पहुंच तथा बाजार संचालन की सुविधा प्रदान करना है।
dharmpath.com dharmpath