चीन, अमेरिका परमाणु सुरक्षा केंद्र का संचालन शुरू

बीजिंग, 18 मार्च (आईएएनएस)। एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़े परमाणु सुरक्षा केंद्र का शुक्रवार को संचालन शुरू हो गया। इस केंद्र को चीन और अमेरिका से वित्तीय सहायता मिली है।

चीन परमाणु ऊर्जा प्राधिकरण (सीएईए) के अध्यक्ष शु दाझे ने कहा कि सीएईए और अमेरिकी ऊर्जा मंत्रालय ने इस केंद्र का निर्माण किया है। यह केंद्र प्रतिवर्ष चीन और एशिया प्रशांत क्षेत्र के लगभग 2,000 परमाणु सुरक्षा कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने में सक्षम है।

इस केंद्र का निर्माण दिसंबर 2013 में शुरू हो गया था। चीन और अमेरिकी सरकारों के निवेश से यह सबसे बड़ा परमाणु कार्यक्रम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493