चीन-कजाकिस्तान द्विपक्षीय मजबूत संबंधों के लिए वचनबद्ध

शी ने चीन के दौरे और राजधानी बीजिंग में तीन सितंबर को आयोजित विजय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे नजरबायेव का स्वागत किया।

शी ने 2011 में दोनों देशों के बीच स्थापित द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की प्रशंसा की। उन्होंने चीन-कजाकिस्तान के बीच विस्तृत सहयोग, दृढ़ राजनीतिक विश्वास और कुशल समन्वय का जिक्र करते हुए दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों की प्रशंसा की।

उन्होंने दोनों पक्षों से एक दूसरे के साथ सहयोग करने और एक दूसरे के हितों की रक्षा करने का आह्वान किया। शी ने क्षमता, निवेश, व्यापार, ऊर्जा, आधारभूत ढांचा और उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग में सुधार का भी आह्वान किया और दोनों देशों से एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक और सिल्क रोड फंड जैसे वित्तीय तंत्रों के संपूर्ण इस्तेमाल का आग्रह किया।

दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में दोनों देशों की साझा समृद्धि के लिए कजाकिस्तान के साथ चीन के प्रस्तावित सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट के एकीकरण के लिए सहमति बनी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493