चीन की गैर-विनिर्माण पीएमआई में गिरावट

राष्ट्रीय सांख्यिकीय ब्यूरो (एनबीएस) और चाइना फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड पर्चेजिंग द्वारा संयुक्त रूप से जारी रपट के मुताबिक, गैर-विनिर्माण क्षेत्र के लिए पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अगस्त में गिरावट के साथ 53.4 पर रही, जुलाई में यह 53.9 दर्ज की गई थीा।

गैर-विनिर्माण पीएमआई से सेवा और निर्माण क्षेत्रों की कारोबारी गतिविधियों का पता लगता है। यदि पीएमआई की रीडिंग 50 से ऊपर है तो इससे क्षेत्र में विस्तार का पता चलता है, जबकि 50 से कम रहने पर इसमें गिरावट का पता चलता है।

एनबीएस के सांख्किीविद् झाओ किंघे ने कहा, “चीन के गैर-विनिर्माण क्षेत्र में लगातार विस्तार दर्ज किया जा रहा है।” सेवा क्षेत्र का उपसूचकांक अगस्त में घटकर 52.6 रहा है, जबकि जुलाई में यह 52.8 था। इससे उद्योग क्षेत्र में धीमी विकास दर का पता चलता है। निर्माण क्षेत्र का उपसूचकांक अगस्त में 57.8 पर रहा, जो जुलाई में 60.1 दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493