बीजिंग, 18 फरवरी (आईएएनएस)। चीन की सेना ने अमेरिका के एफ-22 विमान देखने का दावा किया है।
समाचार पत्र पीपुल्स डेली की गुरुवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएलए डेली ने कहा कि 10 फरवरी की सुबह एडीआईजेड के निकट खुफिया निगरानी करने वाले एक अज्ञात विमान देखे जाने के मद्देनजर ईस्ट चाइना सी फ्लीट के कई सैनिकों को पूर्वी चीन सागर के ऊपर एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (एडीआईजेड) में गश्ती करने का आदेश दिया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कैरियर आधारित हेलीकॉप्टर ब्रिगेड के हेलीकॉप्टर इलाके में गश्ती करेंगे और नजदीकी सैन्य हवाईअड्डों, ड्यूटी पर तैनात लड़ाकू विमानों पर मिसाइलों को तैनात किया गया है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
रिपोर्ट में हालांकि इससे संबंधित कुछ और तथ्यों तथा इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि निगरानी विमान किस देश का था।
चीन के सैन्य विशेषज्ञ यीन झुओ ने कहा कि यदि एडीआईजेड के निकट पूर्वी चीन सागर के ऊपर अज्ञात विमान अमेरिका का एफ-22 विमान निकलता है, तो चीन की सेना के लिए उसकी पहचान करने व उसे इंटरसेप्ट करने का बढ़िया मौका है।
dharmpath.com dharmpath