‘अरहर, गन्ने का अंतर न समझने वाले किसान हित के पैरोकार’

भोपाल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अरहर और गन्ने के पेड़ के बीच अंतर न समझने वाले नेता किसान हित की बात करते हैं।

राधा मोहन सीहोर ने जिले के शेरपुर में आयोजित किसान महा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, “पिछले दिनों एक युवा नेता असम दौरे पर गया, वह वहां खेत में घूमा। अरहर का पौधा देखकर उसने पूछा, क्या यह गन्ने का पेड़ है? जिसे अरहर और गन्ने के पेड़ में अंतर नहीं पता, वह किसान हित की बातें करता है।”

उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जो वादा किया था, उसे पूरा कर रही है। किसानों के लिए योजनाएं बनी हैं, अब किसानों को बीमा योजना का भी लाभ मिलेगा।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान महासम्मेलन के दौैरान गुरुवार को ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को औपचारिक रूप से लागू किए जाने की घोषणा की।

मोदी वायु सेना के विशेष विमान से राजधानी भोपाल पहुंचे थे और स्टेट हैंगर पर राज्यपाल रामनरेश यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनकी अगवानी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493