बीजिंग, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मझोले श्रेणी का यात्री विमान सी919 का दूसरा मॉडल परीक्षण उड़ान के लिए तैयार है। कमर्शियल एयरक्रॉफ्ट कॉर्प ऑफ चायना (सीओएमएसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
बीजिंग, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मझोले श्रेणी का यात्री विमान सी919 का दूसरा मॉडल परीक्षण उड़ान के लिए तैयार है। कमर्शियल एयरक्रॉफ्ट कॉर्प ऑफ चायना (सीओएमएसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सीओएमएसी के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एफे न्यूज को बताया कि विमान शंघाई के हैंगर में पहली उड़ान का इंतजार कर रहा है, जो साल की चौथी तिमाही में होगी।
विमान के दूसरे मॉडल के परीक्षण उड़ान में इंजन औरर ईधन प्रणाली पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।
कंपनी ने कहा कि 2020 में वाणिज्यिक परिचालन से पहले कुल सात सी919 विमानों का उत्पादन और परीक्षण किया जाएगा।
सीओएमएसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह विमान 158 से 174 यात्रियों को ढो सकता है और इसकी रेंज 4,075 से 5,555 किलोमीटर है।
सीओएमएसी के द्वारा मई में दी गई जानकारी के मुताबिक कुल 23 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों ने 570 सी919 जेट विमानों का आर्डर दिया है, जिनका निर्माण शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा और कंपनी की निर्माण क्षमता 150 विमान सालाना होगी।
dharmpath.com dharmpath