नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में पांच अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता 7वें हौट मोंडे मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड का ग्रांड फिनाले का आयोजन किया जाएगा। फिनाले के लिए दुनिया भर से 52 भारतीय महिलाओं का चयन किया गया है।
साई एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और प्रतियोगिता के आयोजक भरत कुमार भ्रमर ने कहा, “हौट मोंडे मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड का यह 7वां संस्करण दिव्यांग बच्चों के लिए राष्ट्रीय ब्लाइंड स्कूल दिल्ली को समर्पित है। दिव्यांगों के लिए मदद स्वरूप प्रतिभागियों से एकत्रित किए गए सात लाख रुपये डोनेट किया जाएगा।”
उन्होंने कहा, “हम एक ब्रांड के रूप में, मातृत्व और नारीत्व के सार को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं। यह इस सौंदर्य प्रतियोगिता का छठा साल है और हम सौंदर्य प्रतियोगिता को और आगे ले जाने की कामना करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath