चीन का नौसेना अस्पताल जहाज 142 दिनों की यात्रा बाद लौटा

जहाज ने ‘पीस एंड फ्रेंडशिप 2015’ नामक सैन्य अभियान में हिस्सा लिया, जो बीते साल सितंबर में मलेशिया में चीन व मलेशिया द्वारा आयोजित किया गया था। इसके बाद हार्मोनियस अभियान-2015 को अंजाम दिया गया था।

मिशन के दौरान, नौसेना के जहाज ने ऑस्ट्रेलिया, फ्रेंच पॉलिनेशिया, अमेरिका, मेक्सिको, बारबाडोस, ग्रेनाडा तथा पेरू का दौरा किया।

अपनी यात्रा के दौरान इसने मुफ्त में चिकित्सा व मानवीय सेवा भी प्रदान की।

नौसेना के उपकमांडर वांग हई ने वापस लौटे जहाज की अगवानी के लिए एक समारोह के दौरान कहा कि इस यात्रा ने चीन व यात्रा वाले देशों के बीच मित्रवत आदान-प्रदान तथा परस्पर समझ की नौसेना के खुलेपन व विश्वास को दर्शाया।

पीस आर्क पर मौजूद चिकित्सा दल ने यात्रा के दौरान 59 सर्जरी की और 17,400 से अधिक लोगों का इलाज किया।

अस्पताल युक्त जहाज पीस आर्क चीन द्वारा निर्मित समुद्र में आपातकालीन चिकित्सा प्रदान करनेवाला एक जहाज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493