‘विघटनकारी, राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुटता की जरूरत’

पणजी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने देश के 67वें गणतंत्रत दिवस पर मंगलवार को विघटनकारी और राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ देशवासियों को एकजुट रहने का आह्वान किया।

गणतंत्रता दिवस परेड के दौरान अपने संबोधन में मृदुला ने कहा कि देश में शांति और सद्भावना बनाए रखने के लिए हमेशा सजग रहना और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करना देशवासियों का सर्वोपरि कर्तव्य है।

मृदुला ने कहा, “विघटनकारी और राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट बने रहना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है। चौकन्ना रहना और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय में काम कर हम सुरक्षा को बनाए रख सकते हैं।”

गरीबी, कुपोषण और गंदगी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इनके कारण देशवासियों के स्वास्थ्य को खतरा उत्पन्न हो रहा है और देश को आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के साथ देश की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को भी अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “कई बीमारियां गरीबी, कुपोषण और गंदगी के कारण जन्म लेती हैं। अगर हम नागरिकों को उचित पोषण, स्वास्थ्यवर्धक स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ पेयजल और शिक्षा दे सकें तो हम इन बीमारियों पर काफी हद तक लगाम लगा सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493