चीन का रुख कर सकते हैं गांसो

रियो डी जेनेरियो, 10 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी पाउलो हेनरिक्स गांसो चीन का रुख कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन की दूसरे दर्जे की फुटबाल टीम हेबेइ चाइना फारच्यून ने इस मिडफील्ड को 75 हजार डॉलर प्रति माह के वेतन का प्रस्ताव दिया है।

साओ पाउलो के लिए खेलने वाले गांसो का मौजूदा करार सितम्बर 2017 में समाप्त हो रहा है।

अगर गांसो यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे तो वह उन दर्जनों ब्राजीली फुटबाल खिलाड़ियों में शमिल हो जाएंगे, जो इन दिनों चीनी क्लबों के लिए खेल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493