संदिग्ध रूसी हैकर को अमेरिका प्रत्यर्पित करेगा फिनलैंड

मंत्रालय ने कहा कि मैक्सिम सेनाख नामक रूसी व्यक्ति अमेरिका व अन्य देशों में कंप्यूटर धोखाधड़ी व अनियमितताओं को अंजाम देने का संदिग्ध है।

रूसी नागरिक को फिनलैंड में अगस्त 2015 में अमेरिका के अनुरोध पर हिरासत में लिया गया था।

सेनाख पर कंप्यूटर धोखाधड़ी व अन्य अपराधों का आरोप है। उसने अमेरिका, फिनलैंड व अन्य जगहों पर मौजूद सर्वरों में सेंध लगाने के लिए एबूरी नामक मालवेयर का कथित तौर पर इस्तेमाल किया, जिसके बदले उसने लाखों डॉलर कमाए।

सर्वोच्च न्यायालय ने प्रत्यर्पण की स्थिति का अध्ययन किया और इसमें कोई अवरोध नहीं पाया। प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती।

मंत्रालय ने कहा कि फिनलैंड तथा अमेरिका के बीच संदिग्धों के प्रत्यर्पण पर द्विपक्षीय समझौता है।

फिनलैंड के राष्ट्रीय टेलीविजन वाईएलई द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक, रूस ने सेनाख की हिरासत को अवैध करार दिया है, लेकिन उसकी स्वदेश वापसी का अनुरोध नहीं किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493