स्टेट ओसनिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसओए) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह राशि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 9.6 प्रतिशत है।
उत्तरी चीन के बोहाई सागर के आसपास के क्षेत्रों में लगभग 36.2 प्रतिशत का कुल सकल उत्पादन रहा है, जबकि यांग्त्जे नदी डेल्टा की हिस्सेदारी 28.5 प्रतिशत रही है।
एसओए के उप प्रमुख फांग जियानमेंग ने कहा कि 2015 में पूर्ण समुद्री क्षेत्र की विकास दर स्थाई रही है। तटीय पर्यटन तेजी से बढ़ा है, जबकि शिपिंग क्षेत्र में मंदी बनी हुई है।
फांग ने कहा कि समुद्री कृषि का उत्पादन और गहरे समुद्र में मत्स्य पालन भी बढ़ा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्री उद्योग से करीब 3.59 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।
समुद्री अर्थव्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
dharmpath.com dharmpath