हैदराबाद में इंजीनियर की चाकुओं से गोदकर हत्या

हैदराबाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। सिकंदराबाद में अज्ञात हमलावरों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि संजय जुंगे (25) सुबह में सिकंदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्पलेक्स के पास टहल रहा था। उसी दौरान एक कार में चार लोग आए और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

संजय सदरलैंड ग्लोबल सर्विसेज में काम करता था।

घटनास्थल पर मौजूद एक सुरक्षाकर्मी और कुछ पुलिसकर्मियों ने कार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर टैंक बंड की ओर भाग निकले।

पुलिस ने संभावना जताई है कि हत्या दोस्तों में हुए झगड़े का नतीजा हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है। इस बाबत महांकाली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी जोन) प्रकाश रेड्डी ने कहा कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493