सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) की ओर से गुरुवार को जारी 13वीं पंचवर्षीय सैन्य विकास योजना (2016-2020) में कहा गया कि अगले पांच सालों में चीन के सशस्त्र बल लड़ाकू क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण वृद्धि देखेंगे।
समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने पंचवर्षीय योजना के हवाले से बताया कि 2020 तक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सभी सेनाओं का मशीनीकरण और सूचना समन्वय तथा कंप्यूटर प्रौद्योगिकी में भी एक अहम प्रगति को पूरा लेगी।
इस परियोजना की प्राथमिकताओं में अलग-अलग सेवाओं का सामरिक पुनर्गठन, हथियार और रसद का विकास, आईटी सुविधाओं, लड़ाकू प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग शामिल है।
dharmpath.com dharmpath