कोलकाता, 13 मई (आईएएनएस)। डार्ट्स प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए गुरुवार को नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। मशहूर डार्ट्स खिलाड़ी अनीता मेहता के लिए सबसे अधिक 60 हजार रुपये की बोली लगी।
मेहता एकलव्य टीम के लिए खेल रही हैं और वह नौ मार्की खिलाड़ियों में शामिल हैं। बीते साल तुर्की में आयोजित डार्ट्स विश्व कप में मेहता ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
देश के शीर्ष डार्ट्स खिलाड़ी अर्नब राहा को 55 हजार की बोली मिली जबकि मग्मा योद्धा टीम द्वारा खरीदे गए संगम रॉय के लिए भी इतनी ही बोली लगी।
डार्ट्स प्रीमियर लीग नीलामी में कुल 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
फ्रेंचाइजी आधारित यह टूर्नामेंट पांच से 11 जून तक खेला जाएगा।
द सैटरडे क्लब, बंगाल क्लब, कैलकटा क्रिकेट और फुटबाल क्लब इसके आयोजन स्थल होंगे।
dharmpath.com dharmpath