चीन का 2022 तक पुराने औद्योगिक इलाकों में सुधार का लक्ष्य

देश की शीर्ष आर्थिक योजना एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि उसका उद्देश्य 2022 तक इस प्रक्रिया को पूरा करना है।

टिकाऊ आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लक्ष्य को पाने के लिए शहरी नियोजन में सुधार चीन का नवीनतम कदम है।

राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग (एनडीआरसी) ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि हालांकि पुराने शहरी औद्योगिक इलाकों को पुन:स्थापित करना और उनमें सुधार करना मुश्किल काम है। इस कदम से अंततोगत्वा मेगा सिटी और आर्थिक विकास अभियान से दवाब कम करने में मदद मिलेगी।

अब तक 100 पुराने शहरी औद्योगिक क्षेत्र परिवर्तन या सुधार योजनाएं बना चुके हैं। एनडीआरसी ने पिछली तीन वर्षो में 86 औद्योगिक क्षेत्रों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493