चीन की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद : शी

शी ने रविवार को तुर्की के अंताल्या में शुरू हुए दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, “चीन की मध्यम-उच्च विकास दर बनी रहने की क्षमता है।’

समाचारपत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीन ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के इस कठिन दौर में आर्थिक विकास दर की रफ्तार बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई है। चीन ने 2009 से 2011 के दौरान विश्व अर्थव्यवस्था की विकास दर में 50 प्रतिशत तक का योगदान दिया है।

चीन में हाल ही में आई मंदी के बावजूद इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर में 30 प्रतिशत तक का योगदान है।

शी ने कहा कि चीन ने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास पर 13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-2020) के प्रस्ताव का अंगीकार किया है, जिसका उद्देश्य एक समृद्ध समाज का निर्माण करना, 2010 की जीडीपी और शहरी एवं ग्रामीण नागरिकों की प्रति व्यक्ति आय को 2020 तक दोगुना करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493