पेरिस हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश जारी

पेरिस, 16 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी में हुए आतंकवादी हमले में कथित तौर पर शामिल संदिग्ध इस्लामवादी संगठन के जिंदा सदस्यों व साथियों की धरपकड़ के लिए व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस आतंकवादी हमले में 129 लोग मारे गए थे और अन्य 350 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

समाचार चैनल ‘सीएनएन’ की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बेल्जियम में जन्मे फ्रांस के नागरिक सलाह अब्देसलाम (26) को हमले का मुख्य संदिग्ध बताया है। अधिकारियों ने हमले के बाद उसे रोका था, लेकिन बाद जाने दिया। बेल्जियम ने उसके लिए एक अंतर्राष्ट्रीय वारंट जारी किया है।

फ्रांस की पुलिस ने अब्देसलाम की फोटो जारी की है और उसे खतरनाक करार देते हुए लोगों को उससे दूर रहने की चेतावनी दी है।

बेल्जियम के संघीय अभियोजक के प्रवक्ता जीन-पास्कल थोरो ने कहा कि अब्देसलाम आतंकवादी हमले में शामिल संदिग्ध तीन भाइयों में से एक है।

‘बीबीसी’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अब्देसलाम का भाई इब्राहिम अब्देसलाम (31) इस हमले में एक आत्मघाती हमलावर रहा है। उसने बैटाक्लां समारोह स्थल के करीब एक बार के बाहर स्वयं को उड़ा दिया था। इस हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ था।

तीसरे भाई मोहम्मद को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स से गिरफ्तार किया गया है। वह उस पेरिस से लौट रहा था और इस वक्त पुलिस हिरासत में है। बेल्जियम की पुलिस ने कहा कि उन्होंने आतंकवादी हमले के सिलसिले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493