चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी और सीटीएस (एचके) ग्रुप कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को कहा कि वे हेनान द्वीप के सान्या से क्रूज सेवाएं को शुरू करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।
ये कंपनियां विलय, अधिग्रहण और अन्य सहकारी समझौतों के जरिये अपने बेड़े का निर्माण करेंगी। इस साल किसी भी समय सान्या से शीशा द्वीप तक पहली समुद्री यात्रा शुरू हो सकती है।
क्रूज के आवागमन का यह मार्ग चीन में सक्रिय वैश्विक क्रूज कंपनियों के समुद्री मार्गो से अलग होगा। इसका उद्देश्य सान्या के फिनिक्स द्वीप को विश्व के सबसे बड़े क्रूज बंदरगाह के रूप में स्थापित करना है।
चीन में क्रूज का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में पिछले एक दशक में सालाना 34 प्रतिशत की दर से बढ़ी है और 2020 तक इसके 45 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath