बीजिंग, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2018 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर बढ़कर 6.7 फीसदी हो गया।
राष्ट्रीय सांख्यिकीय ब्यूरो (एनबीएस) की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानारी मिली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह विकास दर बाजार के अनुमानों के अनुरूप थी और सरकार के लगभग 6.5 फीसदी के सालाना विकास दर के लक्ष्य से अधिक थी।
एनबीएस के बयान के मुताबिक, तीसरी तिमाही में चीन की जीडीपी पिछले साल के मुकाबले 6.5 फीसदी बढ़ी।
dharmpath.com dharmpath