दिल्ली में सुबह धुंधली छाई

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंधली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह धुंधली छाई रही। आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।”

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, दिन में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 75 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493