चीन की दुनहुआंग गुफाओं का अब डिजिटल दीदार

वर्चुअल दुनहुआंग यानी दुनहुआंग की वेबसाइट (ई- दूनहुआंग डॉट कॉम) इस यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज स्थल की 28 मोगाओ और दो यूलिन गुफाओं के चित्र पेश करती है।

वर्चुअल दुनहुआंग यानी दुनहुआंग की वेबसाइट (ई- दूनहुआंग डॉट कॉम) इस यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज स्थल की 28 मोगाओ और दो यूलिन गुफाओं के चित्र पेश करती है।

इस वेबसाइट पर छाया चित्र, वीडियो क्लिप, संग्रहित सामग्री तथा गांसु प्रांत के रेगिस्तान में स्थित इन हजार वर्ष पुरानी गुफाओं को 360 डिग्री कोण पर दिखाया गया है।

दुनहुआंग अकादमी के अध्यक्ष वांग शूदोंग ने बताया कि वह चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इन गुफाओं से अवगत हों। इसका उद्देश्य चीन और अन्य देशों में दुनहुआंग के अध्ययन को बढ़ावा देना है।

यह अकादमी वेबसाइट में कई और गुफाओं की तस्वीरें भी जोड़ेगी। साथ ही इसके जापानी और अंग्रेजी संस्करण भी तैयार किए जाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493