स्पेनिश लीग : गिजोन ने इबर को 2-0 से मात दी

गिजोन (स्पेन), 30 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में स्पोर्टिग गिजोन ने इबर को 2-0 से हराकर लीग में अंकतालिका में 17वां स्थान हासिल कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शुक्रवार को करो या मरो के मुकाबले में गिजोन ने इबर पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा। गिजोन ने आठवें मिनट में पहला गोल करने की कोशिश की लेकिन गेंद गोल पोस्ट से बाहर चली गई।

इबर की कमजोर रक्षापंक्ति का फायदा उठाते हुए कारमोना ने 43 मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया।

एक गोल की बढ़त लेने के बाद टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था। पहले हाफ में इसके बाद एक भी गोल नहीं हुआ।

दूसरे हाफ में गिजोन ने अपना दबदबा कायम रखा। खेल खत्म होने में जब नौ मिनट बाकी थे, तब रोजिगुरेज ने टीम के लिए एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर टीम को जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493