समस्तीपुर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में समस्तीपुर जिले के बंगरा सहायक थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ट्रक और बोलेरो की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, कुछ लोग मुजफ्फरपुर की ओर से एक बोलेरो में सवार होकर बंगरा की ओर जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर मुर्गिया चक गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को समस्तीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पटना भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath