तू यूयू ने अपनी आर्टिमीसिनि दवा के लिए फिजियोलॉजी और चिकित्सा क्षेत्र में साल 2015 का नोबेल पुरस्कार जीता था। उनकी इस दवा का इस्तेमाल मलेरिया के इलाज में किया जाता है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग के प्रमुख ली बिन ने सोमवार को तू यूयू (85) के नाम पर क्षुद्रग्रह के नामकरण का प्रमाण-पत्र दिया।
इस क्षुद्रग्रह का कोड 21230 है।
इस कोड के आखिरी चार अंक तू यूयू के जन्मदिन को दर्शाते हैं। उनका जन्म 30 दिसंबर, 1930 में हुआ था।
dharmpath.com dharmpath