नौसेना के प्रवक्ता लियांग यांग ने गुरुवार को कहा कि इस युद्धाभ्यास में मिसाइल डिस्ट्रॉयर, मिसाइल फ्रिजेट, आपूर्ति जहाज, अस्पताल जहाज, पनडुब्बी बचाव पोत और दो हेलीकॉप्टर शामिल होंगे।
लियांग ने कहा कि चीन और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच पहले हुए सहमति के अनुरूप चीन विभिन्न अभ्यासों में हिस्सा लेगा।
लियांग ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच खेल कार्यक्रम होंगे। चीन की नौसेना जून के मध्य में पश्चिमी प्रशांत में अमेरिकी युद्धपोतों के साथ अभ्यास करेंगी।
वर्ष 2014 में चीन की नौसेना ने आरआईएमपीएसी में पहली बार हिस्सा लिया था।
dharmpath.com dharmpath