बिहार में ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर में 7 की मौत

पूर्णिया, 3 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, भागलपुर मेडिकल कॉलेज से अररिया लौट रही एंबुलेंस को पूर्णिया के नेवालाल चौक से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस में मरीज सहित कई लोग सवार थे।

इस दुर्घटना में एंबुलेंस पर सवार दो महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है।

दुर्घटना में एंबुलेंस चालक विशाल कुमार और मालिक नवीन कुमार की भी घटनास्थल पर मौत हो गई।

मरंगा के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतकों में पांच लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493