इस नई रेलवे लाइन का विस्तार तिआनजिन हाईस्पीड रेलवे स्टेशन से बिन्हाई न्यू एरिया के यूजीयापू वाणिज्यिक जिले तक किया गया है। यह विस्तार योजना बीजिंग, तिआनजिन नगरपालिका और हेबेई प्रांत को जोड़ने की योजनाओं का ही हिस्सा है।
इस लाइन पर रेलगाड़ी 350 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती है। इस रेल नेटवर्क का यूजीयापू स्टेशन भूमिगत है, जिसकी भूमिगत मार्गो, बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन माध्यमों से कनेक्टिविटी है। विस्तार के अलावा इस शहर की कम से कम छह अन्य अंतर-शहरी लाइनें निर्माणाधीन हैं।
इस क्षेत्र में 2050 तक 24 नई अंतर-शहरी रेल लाइनों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 3,453 किलोमीटर होगी। इसके अलावा, अगले दो साल में 940 किलोमीटर से अधिक लंबे राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिससे बीजिंग-तिआनजिन-हेबेई के बीच तीन घंटे के दायरे में यात्रा हो सकेगी।
dharmpath.com dharmpath