रॉय ने पूरा किया 145वां मैराथन

वाशिंगटन, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के ‘ग्रैंड ओल्ड मैराथन मैन’ आशीष रॉय ने रविवार को अमेरिकी राजधानी में अपने करियर के 30वें हाफ मैराथन में दौड़ते हुए अपने कुल सफल मैराथनों की संख्या 145 कर ली है।

रॉय अब तक कुल 115 फुल मैराथन पूरा कर चुके हैं।

रॉय (83) ने रविवार को नेवी एअर फोर्स हाफ मैराथन में हिस्सा लिया। वह इस रेस में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज धावक रहे।

रॉय ने 13.1 मील की दूरी तीन घंटे 20 मिनट 14 सेकेंड में पूरी की।

रॉय की बेटी अमृता (43) भी इस रेस में दौड़ीं। बेटी और पिता इससे पहले भी कई मैराथन में साथ-साथ दौड़ चुके हैं।

भारतीय एअर फोर्स से विंग कमांडर पद से रिटायर रॉय 52 साल की उम्र से मैराथन दौड़ रहे हैं। नवम्बर 2011 में वह फुल मैराथन से हॉफ मैराथन की ओर मुड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493