चीन की प्रथम तिमाही विकास दर 6.7 फीसदी अनुमानित : थिंक टैंक

नेशनल एकेडमी ऑफ इकॉनॉमिक स्ट्रैटेजी द्वारा जारी रपट में कहा गया है कि औद्योगिक उत्पादन और निवेश में सुस्ती और खपत और निर्यात में सुस्त वृद्धि के कारण विकास दर कम रहेगी। यह दर 2015 की चौथी तिमाही में 6.8 फीसदी थी।

थिंक टैंक के मुताबिक, प्रथम तिमाही में उपभोक्ता महंगाई दर करीब 2.2 फीसदी रहने का अनुमान है।

एकेडमी ने कहा कि मौद्रिक और बजटीय सहयोग से विकास दर दूसरी तिमाही में 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है।

आर्थिक सुस्ती दूर करने के लिए चीन के केंद्रीय बैंक ने 2014 के बाद से कई चरणों में ब्याज दर और आरक्षित आवश्यकता अनुपात घटाया है। एकेडमी को उम्मीद है कि इस तरह के कदमों से कर्ज दर और घटेगी।

वर्ष 2016 के लिए देश की विकास दर का लक्ष्य 6.5-7 फीसदी रखा गया है और 2020 तक सालाना औसत विकास दर न्यूनतम 6.5 फीसदी लक्षित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493