चीन की प्रदूषित तांबा राजधानी में इस तरह घटा प्रदूषण

वह इस शहर के प्रदूषण को देखकर स्तब्ध थे और उन्होंने कुछ करने का फैसला किया।

नगरपालिका प्रशासन ने तोंगलिंग नॉनफेरस मेटल्स ग्रुप (टीएनएमजी) से संबंधित पुराने प्रथम कॉपर स्मेल्टर को बंद कर दिया। यह स्मेल्टर 1953 से काम कर रहा था। नगरपालिका प्रशासन ने सवा लाख किलोवाट की दो बिजली उत्पादन इकाई और डेढ़ लाख टन क्षमता की दो सल्फ्यूरिक एसिड प्रोडक्शन लाइन भी बंद कर दिया। इसके अलावा 2010 से 2015 के बीच 136 छोटे संयंत्र भी बंद कर दिए गए।

नगरपालिका पर्यावरण सुरक्षा ब्यूरो के मुताबिक, इन प्रयासों के कारण एसिड वर्षा का अनुपात घटकर 2015 में 3.7 फीसदी रह गया, जो 2005 में 44.4 फीसदी था।

नी ने कहा, “वर्षो तक प्रदूषण नियंत्रण पर कठिन मेहनत करने के बाद तोंगलिंग अब रहने योग्य शहर बन गया है।”

साइनो-जापान जॉयंट वेंचर के उपाध्यक्ष हिरोशी सातो ने कहा, “पर्यावरण सुरक्षा के मामले में चीन और जापान के उद्यमों के बीच कोई भारी अंतर नहीं रह गया है, क्योंकि चीन के उद्यमों ने अपना सुधार किया है और प्रदूषण नियंत्रण पर निवेश बढ़ाया है।”

इस शहर का तांबा उत्पादन का 3,000 वर्ष से भी पुराना इतिहास रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493