सिन्हुआ के एडिटर-इन-चीफ हे पिंग ने डब्लूएफपी की कार्यकारी निदेशक एर्थारीन कुजिन से कहा कि सिन्हुआ, डब्ल्यूएफपी के साथ दुनिया भर में भूख के खिलाफ लड़ाई में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि भूख, शांतिकाल में मानवता की सबसे बड़ी दुश्मन है। सिन्हुआ की नजर में भूख और गरीबी उन्मूलन के महान मानवीय कार्य में डब्लूएफपी ने पिछले दशकों में सराहनीय प्रयास किए हैं।
हे के अनुसार, “एक जिम्मेदार मीडिया संगठन के रूप में सिन्हुआ इस महान ऐतिहासिक प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।”
एर्थारीन ने गरीबी दूर करने की चीन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका मानना है कि सिन्हुआ का व्यापक नेटवर्क इस मुद्दे पर वैश्विक जन जागरूकता बढ़ाने के लिए मददगार होगा।
डब्ल्यूएफपी भूख के खिलाफ लड़ने वाली दुनिया की सबसे बड़ी एजेंसी है।
dharmpath.com dharmpath