विंडहोक, 14 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी सहायता के तहत खाद्य सामग्री की पहली खेप मध्य नामीबिया के खोमास प्रदेश के डोरडाबिस फार्म में वितरण की गई।
खाद्य सामग्री वितरण में शामिल होने आए नामीबिया में कार्यरत चीन के राजदूत किउ शुएजुन ने कहा कि हाल के कुछ वर्षो से नामीबिया सूखे से जूझ रहा है। उपज कम होने से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। चीनी लोगों को वहां के लोगों के प्रति सहानुभूति है।
राजदूत ने कहा कि नामीबिया का अच्छा मित्र, साथी और भाई होने के नाते चीन नामीबिया के लोगों और सरकार की मदद करना पसंद करेगा।
नामीबिया के ग्रामीणों ने कहा कि वे इस सहायता सामग्री का बेजा इस्तेमाल करेंगे और खुद से खाद्य उत्पादन करने की कोशिश करेंगे।
dharmpath.com dharmpath