‘होशियार..’ में दिखेंगे चिराग दवे

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में इमरान के रूप में नजर आ चुके अभिनेता चिराग दवे को टेलीविजन धारावाहिक ‘होशियार सही वक्त, सही कदम’ में आगामी कड़ी के लिए उतारा गया है।

बयान के मुताबिक, इस धारावाहिक में चिराग रितेश के रूप में दिखाई देंगे।

आगामी कड़ी में भास्कर, रितेश, विघ्नेश और केशव नाम के चार किरदारों की कहानी है, जो पैसों और लग्जरी वस्तुओं की चाहत में गलत रास्ता अपनाते हैं।

इसमें चार दोस्तों के बारे में दिखाया जाएगा, जो नकदी जमा करने वाली कंपनी के लिए काम करते हैं। वहीं जमा पैसे देखकर उन्हें लालच आ जाता है।

धारावाहिक की मेजबानी मोहनीश बहल कर रहे हैं। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493