बयान में सभी पक्षों से तत्काल संघर्ष विराम के लिए ठोस व प्रभावी उपायों को अपनाते हुए संयम बरतने की अपील की गई है, ताकि चीन-म्यांमार सीमा पर जल्द से जल्द शांति बहाल हो सके।
दूतावास के बयान में म्यांमार में रह रहे चीनी नागरिकों को उनकी सुरक्षा के मद्देनजर संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की हिदायत दी गई।
चीन से सटे म्यांमार के उत्तरी हिस्से में रविवार सुबह से ही सरकारी बलों और कुछ घरेलू जातीय सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष जारी है।
dharmpath.com dharmpath