कोलकाता, 21 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता के प्रमुख सरकारी अस्पताल एस.एस.के.एम अस्पताल में सोमवार को आग लग गई।
अग्नि एवं आपात सेवा मंत्री सोवन चटर्जी ने कहा कि अस्पताल के रोनाल्ड रॉस बिल्डिंग में आग लगी थी, जहां से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
आग सुबह पूर्वाह्न् करीब 11.21 बजे लगी। सूचना मिलते ही चटर्जी स्वयं अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल की 16 गाड़ियां भेजी गई थीं।
dharmpath.com dharmpath