चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी ने अफगानिस्तान को दिए 100,000 डॉलर

अफगानिस्तान में चीन के राजदूत याओ जिंग ने चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से अफगानिस्तान को यह नकद राशि सौंपी।

इस कार्यक्रम के दौरान चीनी राजदूत ने कहा कि चीन और अफगानिस्तान लंबे समय से अच्छे मित्र और शांतिप्रिय पड़ोसी हैं। चीन के लोग आपदा की इस घड़ी में अफगानी लोगों के साथ हैं।

याओ ने कहा, “एक मित्र और पड़ोसी के रूप में इस दुख की घड़ी में अफगानिस्तान की मदद करना चीन की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा, “चीन का इस आपदा की घड़ी में राहत एवं बचाव कार्यो में शामिल अफगानिस्तान सरकार और लोगों में पूर्ण विश्वास है। हमें विश्वास है कि अफगानिस्तान के लोग आपदा के बाद की अवधि में अपने घरों का पुनर्निर्माण कर सकेंगे।”

अफगानिस्तान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के महासचिव मोहम्मद नईम दिन्दार ने चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चीन हमेशा से ही अफगानिस्तान का विश्वसनीय मित्र एवं पड़ोसी रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493