सारब्रूकेन (जर्मनी), 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत यहां जारी 120,000 डॉलर इनामी बिटबर्गर ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
साई ने मंगलवार को हुए पहले दौर के मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी तोबाएस वादेंका को 27 मिनट में 21-12, 21-12 के अंतर से हराया था और फिर बुधवार को उन्होंने इंडोनेशिया के आंद्रे कुर्नियावान तेंजोनो को हराया।
साई ने तेंजोनो के खिलाफ अपना दूसरे दौर का मुकाबला 24-22, 21-17 से जीता। यह इन दोनों के बीच दूसरी भिड़ंत थी। दोनों एक-एक बार विजयी रहे हैं।
अगले दौर में साई का सामना इंग्लैंड के पांचवें वरीय राजीव ओसेप से होगा। यह मैच जीतकर साई क्वार्टईरफा इनल में पहुंच जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath