टाइलर ने कहा, “अब चीन की विमानन कंपनियों का सुरक्षा रिकार्ड दुनिया में किसी दूसरी जगह के जैसा है। उन्होंने वैश्विक मानक का पालन कर यह हासिल किया है। उन्होंने विश्वस्तरीय प्रक्रियाओं को अपनाया। यह बड़ी उपलब्धि है।”
हाल ही में पेश किए गए चीन निर्मित सी919 विमान के बारे में टाइलर ने कहा कि यह खुशी की बात है कि चीन, रूस, ब्राजील और कनाडा जैसे देशों से विमान निर्माता कंपनियां सामने आ रही हैं।
उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना द्वारा निर्मित विमान को एयरबस और बोइंग जैसी स्थापित कंपनियों से बराबरी करने में कुछ समय लगेगा।
टाइलर ने सुझाव दिया, “मुझे लगता है कि चीन को अपने विमान का उपयोग पहले चीन की विमानन कंपनियों में ही करना चाहिए। इससे वे सहायक माहौल में अनुभव जुटा सकते हैं, जैसा कि पहले एयरबस ने यूरोप में किया था।”
dharmpath.com dharmpath