एविएशन इंडस्ट्री कारपोरेशन ऑफ चाइना (एवीआईसी) की सहायक कंपनी ने कहा कि उसने फ्लाई एविए एफजेडई के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो रूसी बाजार में विमान उपकरण, मरम्मत और बिक्री बाद की सेवा प्रदान करती है।
बयान के मुताबिक, विमानों की आपूर्ति 2017 में होगी और यह सौदा 55 करोड़ युआन (करीब 8.73 करोड़ डॉलर) का है।
छोटी दूरी तय करने वाले इन विमानों का उपयोग यात्री और कार्गो परिवहन, भूगर्भीय और समुद्री खोज अभियानों और कृषि कार्यो में किया जाता है।
विमान को रूस, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन सहित 10 देशों से मंजूरी मिल चुकी है।
dharmpath.com dharmpath